नई दिल्ली, । भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन संस्थान नाइलिट (एनआईईएलआईटी) और एड्युने वर्ल्ड के बीच समझौता हुआ है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल स्किल, आधुनिक तकनीकों और विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर देश-विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। युवाओं को एआई,साइबर सिक्योरिटी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण के साथ विदेशी भाषाओं की शिक्षा, करियर काउंसिलिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। एड्युने वर्ल्ड के सीईओ केतन सिन्हा ने कहा कि यह साझेदारी भारतीय युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगी।
एनआईईएलआईटी के महानिदेशक डॉ एम एम त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल स्किलिंग के जरिए युवाओं को स्थानीय स्तर पर भी रोजगार मिलेगा, जिससे पलायन कम होगा।