भादर/अमेठी। विकासखंड भादर में हर घर जल योजना के तहत गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव में आंशिक रूप से कनेक्शन देने के बाद ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई, जबकि दर्जनों घरों में अब तक कनेक्शन नहीं पहुंचा है।ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है और जगह-जगह अधूरी खुदाई पड़ी है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों का अभी तक पूरी तरह सुधार नहीं किया गया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें बनी हुई हैं।
ग्रामीणों को मजबूरी में अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शेष घरों में जल्द कनेक्शन दिए जाएं, रिसाव को तुरंत ठीक कराया जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि सभी को योजना का लाभ मिल सके।