बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक, बांटी राहत किट

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवनिया में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राहत किट वितरित की। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *