उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपए प्रति क्विंटल

सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने पर उचित दर विक्रेता संघ सोनभद्र ने प्रसन्नता जताई है। लाभांश 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने के निर्णय को संघ ने आर्थिक संबल एवं सम्मान प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नाम संबोधित धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेता गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में लाभांश में की गई वृद्धि से उनके आर्थिक हित मजबूत होंगे और उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में अतिरिक्त सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय उचित दर विक्रेताओं के सेवा कार्य के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान को भी दर्शाता है। लाभांश बढ़ने से विक्रेताओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। संघ ने कहा कि विक्रेताओं के हितों और समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय लंबे समय से जुड़े आर्थिक हितों को मजबूती प्रदान करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *