फिरोजाबाद। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में बुधवार को महान गणितज्ञ एवं पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती के अवसर पर पुस्तकालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर रेनू वर्मा एवं अतिथियों ने डॉ. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्राचार्य रेनू वर्मा ने छात्राओं को पुस्तकों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि तकनीकी युग में पुस्तकों के प्रति घटती रुचि को फिर से बढ़ाने की आवश्यकता है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने डॉ. रंगनाथन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।प्रोफेसर विनीता गुप्ता और डॉ. अंजु गोयल ने कहा कि पुस्तकें हमारी अच्छी दोस्त हैं। नियमित पुस्तक पढ़ने से सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है, शब्दावली बढ़ती है और व्यक्तित्व का विकास होता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता अग्रवाल ने किया। पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
ReplyForward