सरसावां (सहारनपुर)। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में अम्बाला-पंचकूला हाईवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, सरसावां में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 125 महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। एकत्रित 125 यूनिट रक्त को एसबीडी जिला चिकित्सालय, सहारनपुर के ब्लड बैंक को सौंपा गया।read more:https://worldtrustednews.in/four-new-expressway-projects-approved-further-strengthening-uttar-pradeshs-expressway-network/
रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पवार, जोनल इंचार्ज कुलभूषण चैधरी तथा ब्रांच मुखी विश्वास कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की। शिविर का आयोजन सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सेवादल के स्वयंसेवकों और मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। ब्रांच मुखी विश्वास कुमार ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, साध संगत, सेवादल अधिकारियों, संयोजकों तथा चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।