विद्यालय आधारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से नोडल शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन डायट पयागपुर परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता बीएसए बहराइच श्री आशीष सिंह एवं एबीएसए पयागपुर श्री अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में विद्यालयों के माध्यम से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीपीएम, सीएचसी पयागपुर अनुपम शुक्ल ने स्कूल आधारित गला घोंटू/काली खांसी (Td/DPT) टीकाकरण, मिजिल्स-रूबेला (MR) टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने सभी नोडल शिक्षकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करें, ताकि प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा को इन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके।readmore:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/बैठक में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय, शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन पर विशेष बल दिया गया। बैठक का सफल संचालन श्री सुनील पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बृजेश तिवारी, महेन्द्र सिंह, राजेश मिश्रा, राजकुमार पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।