श्रावण मास के पावन अवसर पर पयागपुर विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर सुबह से ही हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से गुंजायमान रहा। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-पूजन, रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।ज्ञात हो कि विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर की स्थापना गत वर्ष तत्कालीन खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे के प्रयासों से कराई गई थी। मंदिर की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम वार्षिकोत्सव को भव्य स्वरूप दिया गया। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रामजी शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं विशेष अनुष्ठान से हुई। मुख्य यजमान के रूप में राहुल श्रीवास्तव अपनी धर्मपत्नी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/पूजन-अर्चना के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। विकास खंड परिसर में आए श्रद्धालुओं का श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया गया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने आयोजन में सहभागिता करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।इस अवसर पर आनंद शुक्ला, मन्नू मिश्रा सहित विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का समापन आरती और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ हुआ।