नगीना । नगर पालिका कें अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार ने वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जलकल परिषर में
वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/वहीं रविवार की सुबह नगर पालिका ईओ सतीश कुमार सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा मोहल्ला लाल सारी स्थिति वाटर वर्क्स जलकल परिषर पहुंचे जहां उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण वृक्षारोपण अभियान 2026 एक पेड़ मां के नाम के का शुभारंभ करते हुए हरे भरे छायादार और फलदार वृक्ष लगाए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पर्यावरण को बढ़ावा देना आज की जरूरत है। इसलिए क्षेत्र वासी सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घरों के आंगन में खेत खलियानों और सड़क किनारे जरूर लगाए पेड़ ही जानलेवा रोगों से मुक्ति दिला सकते हैं। उन्होंने कहा के पेड़ को काटे नहीं बल्कि घर-घर वृक्ष लगाए जाने चाहिए ताकि आमजन निरोगी हो सके।इस अवसर पर प्रधान लिपिक इक़्तेदार आलम जैदी, मुनीर आलम जैदी, तलत अहमद,नरेश कुमार,संदीप कुमार, अहकाम अहमद,, भाजपा के वारिश नेता महावीर सिंह सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, सौरभ मित्तल, लवी मित्तल, अरुण शर्मा, सरदार हरप्रीत सिंह, सचिन शर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, सोहन सैनी, भूपेश चौहान, संजीव दत्त उर्फ गोपाल शर्मा, उस्मान जैदी, बदर मुनीम, सिद्दीक मुल्तानी, मकसूद उस्मानी, कपिल पवार, उस्मान जैदी, मौ. असलम अहमद, ललित कुमार, अजीम अहकाम, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, फरीद अहमद, आदि उपस्थित रहे । ज़िला जज नगीना मोहम्मद शारिक सिद्दीकी की प्रेरणा पर आज लोक अदालत के दिन मुंसिफ कोर्ट नगीना परिसर में आम, नीम, आंवला, हार सिंगार आदि तमाम पेड़ों का रोपण किया गया । अपर ज़िला जज सहित सिविल जज नेहा राजन, अपर सिविल जज सुभाष ने और अपर शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल, सहायक अभियोजन अधिकारी सुनील कुमार ने और महासचिव बार एसोसिएशन नगीना मोहम्मद नईम एडवोकेट , निशात अहमद एडवोकेट, प्रदीप चौधरी एडवोकेट, इनामुल हक़ एडवोकेट आदि ने पेड़ लगाए तथा नाजिर दिनेश कुमार, भीम सिंह सहित मुंसिफ कोर्ट के कर्मचारियों ने भी पेड़ लगाये । कार्यक्रम के अंत में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला।अपर जिला जज ने कहा पेड़ों में ही संजीवनी पाई जाती है।