नई दिल्ली। काशियाना फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘नशामुक्त भारत’ एवं राष्ट्रीय नशामुक्ति सम्मान 2026 कार्यक्रम में शिवधाम कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह विशिष्ट वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने की। इस अवसर पर संसद टीवी की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री प्रीति सिंह, क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री आशीष बघेल, डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. नीरज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और यदि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, संस्कार, खेल, रोजगार और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ा जाए तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य और अधिक मजबूत होगा।उन्होंने कहा, “नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि उसके साथ पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। इसलिए हमें नशे के खिलाफ केवल अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन खड़ा करना होगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक उद्देश्य, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का सपना तभी साकार होगा, जब भारत की युवा पीढ़ी स्वस्थ, जागरूक, संस्कारित और नशामुक्त होगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावशाली आयोजन के लिए मानवेन्द्र सिंह ने काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित अंकुर सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सुमित जी को सहृदय साधुवाद प्रेषित किया।