गाजीपुर /बहादुरगंज । बहादुरगंज चौराहे पर 18 अगस्त की रात फर्नीचर व्यवसायी पर हुई फायरिंग के मामले में बहादुरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी पुष्पेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में समीर शाह पुत्र रेयाज शाह निवासी ईदगाह, बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, उम्र 17 वर्ष, अतुल कुमार पुत्र राजकुमार राम निवासी वार्ड नंबर-1, कस्बा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, उम्र 20 वर्ष तथा कृष्णा साहनी पुत्र मलाहू साहनी निवासी सरवां रणवीरपुर, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ, उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। तीनों पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहादुरगंज ईदगाह के पास सोमवार तड़के करीब पांच बजे तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/कार्रवाई में चौकी प्रभारी पुष्पेश चंद्र दुबे के साथ कासिम सिद्दीकी, बलबीर सिंह, भारत यादव और रवि गुप्ता शामिल रहे।बताया जाता है कि 18 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे बहादुरगंज चौराहे पर फर्नीचर व्यवसायी सुमित शर्मा पर गोली चलाई गई थी। इसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से भी फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।गिरफ्तार अभियुक्तों में समीर शाह के खिलाफ उक्त गोलीकांड में मुकदमा दर्ज है। वहीं कृष्णा साहनी के खिलाफ कासिमाबाद और सरायलखंसी थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अतुल कुमार के खिलाफ भी कासिमाबाद थाने में पूर्व से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। हालांकि गोलीकांड का मुख्य आरोपी बताए जा रहे शिवा यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।तीन इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद बहादुरगंज क्षेत्र में पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में भी राहत का माहौल है।