जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित, अपर महानिदेशक (एडीजी), एनसीसी उत्तर प्रदेश का विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने स्वागत किया।मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम के साथ ग्रुप कैप्टन विकास पंजियार, ग्रुप कमांडर, एनसीसी वाराणसी ग्रुप ‘बी’ तथा कर्नल आलोक सिंह धर्मराज, कमांडिंग ऑफिसर, 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर भी विश्वविद्यालय पहुंचे।raed more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ विश्वविद्यालय की ओर से उनका भी स्वागत किया गया।कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी उपस्थित थे।