जखनियां/गाजीपुर। जखनियां बाजार स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एआरटीओ टीम और कोतवाली भुड़कुंडा पुलिस ने स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने स्कूल में संचालित बसों और अन्य वाहनों की एक-एक कर जांच करते हुए फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत जरूरी अभिलेखों की पड़ताल की।जांच के दौरान कई वाहन निर्धारित स्कूली वाहन मानकों पर खरे नहीं मिले। वाहनों के दस्तावेजों और फिटनेस में कमियां पाए जाने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। संयुक्त जांच में करीब 25 वर्ष पुरानी एक बस को सीज कर दिया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 16 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल करीब 3 लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मानकों की अनदेखी पर सख्त हुए अधिकारी जांच के दौ रान अधिकारियों ने वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। जिन वाहनों में कमियां मिली हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।एआरटीओ अधिकारियों ने बताया कि जांच में अधिकांश वाहनों में किसी न किसी स्तर पर कमियां सामने आई हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/विद्यालय प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सभी वाहनों के जरूरी कागजात, फिटनेस और अन्य कमियां दुरुस्त कराकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई और वाहनों की फिटनेस से संबंधित रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता अधिकारियों ने कहा कि स्कूली वाहनों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चों का आवागमन होता है। ऐसे में वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। पुराने अथवा अनफिट वाहनों के संचालन से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। ये अधिकारी रहे मौजूद संयुक्त कार्रवाई में एआरटीओ धनवीर, पीटीओ लव कुमार सिंह, आरआई राज भूषण सिंह, टीआई बालेंद्र यादव के साथ कोतवाली भुड़कुंडा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पाण्डेय और पुलिस टीम मौजूद रही। टीम ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ उनकी भौतिक स्थिति का भी निरीक्षण किया।
एआरटीओ और पुलिस की इस कार्रवाई से विद्यालय संचालकों और वाहन स्वामियों में स्पष्ट संदेश गया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने सभी विद्यालय संचालकों से वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस समय से दुरुस्त रखने की अपील की है।