बलवा और हत्या के प्रयास के मामले में भुड़कुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित गिरफ्तार, एक किशोर अभिरक्षा में

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बलवा और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक (बाल अपचारी) को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1) एवं 117(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपितों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे।raedmore:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बनकटा स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास से दबिश देकर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विपुल पुत्र बबलू (18 वर्ष) एवं सौरभ कुमार पुत्र डब्लू राम (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम राघोपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। इनके साथ पकड़ा गया एक 17 वर्षीय बाल अपचारी भी इसी प्रकरण में वांछित था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपित बलवा एवं हत्या के प्रयास से जुड़े इसी मुकदमे में नामजद हैं। आवश्यक पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह एवं थाना कोतवाली भुड़कुड़ा की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *