संग्रामपुर की मधुलिका बनी जिले की शान, हाईस्कूल मेरिट में तीसरा स्थान

संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर ब्लाक क्षेत्र के तिवारीपुर/करनाईपुर गांव की होनहार छात्रा मधुलिका शुक्ला पुत्री आलोक शुक्ला ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद अमेठी की टॉप सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। मधुलिका, आलोक प्रमोद इंटरमीडिएट कालेज मंगलपुर अमेठी की छात्रा हैं, जिन्होंने 600 में से 565 अंक प्राप्त कर 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही मधुलिका के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस शुभ अवसर पर उनके आवास पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, कांग्रेस जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य, दिलीप कुमार तिवारी, कैलाश शुक्ला व असविंद मिश्रा सहित अन्य लोग पहुंचे। सभी ने मधुलिका को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके पिता आलोक शुक्ला को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। परिवार के सदस्यों से मिलकर उपस्थित लोगों ने खुशी साझा की और शिक्षा के प्रति परिवार के समर्पण की सराहना की। मधुलिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।read more:https://khabarentertainment.in/ghazipur-uproar-47-sp-leaders-named-in-stone-pelting-case-case-filed-against-200-unidentified-people-investigation-intensified/मधुलिका की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव, संग्रामपुर ब्लाक और अमेठी जनपद को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *