पयागपुर के इंद्र कुमार का इसरो में चयन एवं ऑल इंडिया मेरिट में प्रथम रैंक आने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर की खजुरी विद्यालय में बांटी गई मिठाई

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। तहसील पयागपुर क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरी (पंडेरा) निवासी होनहार छात्र इन्द्र कुमार लोधी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम में टेक्निकल असिस्टेंट (रेफ्रिजरेशन एंड एसी) पद पर चयनित होकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इन्द्र कुमार ने ऑल इंडिया मेरिट सूची में प्रथम रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इन्द्र कुमार, श्री माता प्रसाद वर्मा के पुत्र हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे बहराइच जिले में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक सफलता बताते हुए इन्द्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पाण्डेय ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि इन्द्र कुमार की मेहनत, अनुशासन और लगन ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी भी कठिन परिश्रम के बल पर देश की शीर्ष संस्थाओं में स्थान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन्द्र की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस अवसर पर बहादुर पटेल, राजेश कुमार चौबे, अरुण कुमार, चंद्र प्रकाश मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा एवं निर्मल कुमार भारती सहित विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इन्द्र कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि इन्द्र कुमार अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से ISRO में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश और जिले का गौरव बढ़ाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लगातार उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *