लायन्स क्लब ने पीयू के प्रो. रवि प्रकाश को किया सम्मानित

जौनपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा होटल रघुवंशी, ओलंदगंज में आयोजित 42वें शिक्षक सम्मान समारोह में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रवि प्रकाश को शिक्षा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा, जीएटी एरिया लीडर तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने प्रो. रवि प्रकाश को सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रो. डॉ. रवि प्रकाश के सम्मानित होने पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *