अभाविप के 13 संभावित प्रत्याशियों ने विभिन्न पीजी हॉस्टलों में किया विद्यार्थियों से संपर्क

नई दिल्ली,। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर घोषित 13 संभावित प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों से संपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी हॉस्टलों में छात्रों के बीच जाकर संपर्क किया। इस दौरान संभावित प्रत्याशियों ने हॉस्टलों में रह रहे विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य छात्रहित से जुड़ी समस्याओं को जाना तथा आगामी छात्रसंघ के घोषणा-पत्र के लिए उनके सुझाव और विचार लिए। जनसंपर्क अभियान के दौरान छात्रों ने हॉस्टल से संबंधित सुविधाओं, आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन, अध्ययन के अनुकूल वातावरण सहित विभिन्न विषयों पर अपनी समस्याएँ और अपेक्षाएँ साझा कीं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/अभाविप के संभावित प्रत्याशियों ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से संकलित कर आगामी घोषणा-पत्र में स्थान दिया जाएगा।अभाविप के 13 संभावित प्रत्याशी आगामी दिनों में भी दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉस्टलों, महाविद्यालयों एवं विभागों में जाकर छात्रों से संवाद जारी रखेंगे। अभाविप का प्रयास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्रसंघ केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम करे।अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है, जहाँ भारत के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। ऐसे में अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों की समस्याएँ और आवश्यकताएँ भी अलग-अलग हैं। अभाविप के 13 संभावित प्रत्याशी छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं, उनके विचार जान रहे हैं और उनके सुझावों को आगामी घोषणा-पत्र का हिस्सा बनाने के लिए संकलित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *