सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को ओबरा थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों केंद्रों का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श और सुरक्षा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ वहीं साइबर सेल साइबर अपराधों की शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण करने के साथ लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करेगा।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या महिलाओं से जुड़े अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।