बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला गिरोह दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी के जेवर बेचकर मिले 15,200 रुपये, तीन अवैध चाकू तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त प्लास, पेचकस और पाना बरामद किया है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर मुरलीनगर पुलिया के पास से नानासो, मुकेश पंडित और ईश्वर कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ थाना दक्षिण में दर्ज चोरी के मुकदमे (मु.अ.सं. 631/2026) में कार्रवाई की गई। अवैध चाकू मिलने पर तीनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए।पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दिन में फेरी लगाने के बहाने बंद मकानों की रेकी करते थे। रात में ताला तोड़कर चोरी करते और चोरी का सामान राह चलते अनजान लोगों को बेच देते थे, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो। सामान बेचकर मिले रुपये आपस में बांटकर खर्च करते थे।आरोपितों ने स्वीकार किया कि 15 जून 2026 को सुहागनगर स्थित एक बंद मकान में चोरी की थी। चोरी के जेवर बेचकर मिले रुपयों में से कुछ खर्च कर दिए थे, जबकि शेष 15,200 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *