बसपा के इकलौते विधायक का हुआ अंतिम संस्कार,20 हजार से अधिक लोग अंतिम यात्रा में हुए शामिल

बलिया। गरीबों के मसीहा,राबिन हुड जैसे उपनामों से विख्यात बलिया के रसड़ा विधायक उमाशंकर की मृत्यु बुधवार की रात दिल्ली के फोर्टिस हास्पीटल में हो गया। गुरूवार के तड़के उनका शव गोमती नगर लखनऊ स्थित उनके आवास पर लाया गया।जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित विभिन्न राजनैतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गोमतीनगर से बसपा विधायक का शव गुरूवार की रात बलिया के खनवर स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया।जहां जनता दर्शन के रखा गया।इसके पहले बसपा विधायक का शव जैसे ही रसड़ा स्थित चन्द्रशेखर आजाद चौराहे पर पहुंची।तो हजारों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।55 साल के उमाशंकर सिंह लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ उमाशंकर की शव यात्रा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे निकली। जो करीब 45 किलोमीटर की यात्रा करते हुए शिवरामपुर गंगा तट पर पहुंची।इस बीच प्रत्येक चट्टी चौराहों व गांवों के सामने सड़क पर लोग अपने चहेते विधायक के अंतिम दर्शन  के लिए खड़े थे‌। यात्रा में करीब बीस हजार लोग,एक हजार से अधिक गाडि़यां शामिल थी।शव यात्रा करीब चार किलोमीटर लम्बा था। शिवरामपुर गंगा तट पर बसपा विधायक का अंतिम संस्कार किया गया।जहां उनके बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने मुखाग्नि दी।इसके साथ ही बसपा विधायक का शरीर पंच तत्व में विलीन हो गया।बता दें कि उमाशंकर बलिया जिले की रसड़ा सीट से तीन बार विधायक रहे। परिवार में पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी और बेटा प्रिंस युकेश हैं। विधायक ने यामिनी की 2019 और युकेश की 2024 में शादी की थी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी कनिका सिंह युकेश की पत्नी हैं। बसपा प्रमुख मायावती इस शादी में भी पहुंची थीं। पुष्पा सिंह अपने पति की कंपनी ‘सी.एस. इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड’ की मैनेजिंग डायरेक्टर और युकेश मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *