हवा में उड़ते विमान में फटा लैपटॉप, आग लगने से 5 यात्री घायल; करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

वॉशिंगटन  : अमेरिका में करीब 130 यात्रियों से भरे एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान एक यात्री का लैपटॉप फट गया और विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। हालात बिगड़ते देख पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। टेक्सास के डलास- वर्थ एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतार लिया गया, जिसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 2398 ने जॉर्जिया के अटलांटा से टेक्सास के डलास के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग से कुछ समय पहले विमान के पिछले हिस्से में बने केबिन में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई।बताया गया कि धमाका एक यात्री के लैपटॉप में हुआ था। आग की चपेट में आने से 5 यात्री झुलस गए।विमान में आग लगते ही फ्लाइट अटेंडेंट्स ने तुरंत मोर्चा संभाला।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने थर्मल कंटेनमेंट बैग की मदद से लैपटॉप में लगी आग को नियंत्रित किया।इस दौरान पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।डलास-फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही रनवे पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौके पर ही उनका मेडिकल चेकअप किया गया।दमकल कर्मियों ने विमान में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया।हादसे में झुलसे पांच यात्रियों को एयरपोर्ट पर बनाए गए मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया।इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि पांचों यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही अमेरिकन एयरलाइंस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ विमान के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया और घायल यात्रियों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।अमेरिकन एयरलाइंस ने फायर ब्रिगेड से घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है।साथ ही विमान में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे की जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि लैपटॉप में किस वजह से धमाका हुआ और आग इतनी तेजी से कैसे फैली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *