लखनऊ अग्निकांड के रियल हीरो बने,लांस नायक छविराम 

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात 22 जून 2026 अलीगंज सेक्टर डी में कोचिंग सेंटर में जिस वक्त आग लगी उस वक्त लांस नायक छविराम आर्मी मुख्यालय लखनऊ से ड्यूटी करके अपने घर जा रहे थे रास्ते में रोने और भगदड़ देखकर वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे इमारत से उठती अग्नि की लपटों और लोगों की रोने की आवाज सुनकर उन्होंने एक पल भी नहीं लगाया और फंसे हुए लोगों की जान बचाने लगे कमांडो ने एक-एक करके आग लगी हुई बिल्डिंग से 14 लोगों को बाहर निकाला एक सैनिक का धर्म केवल सीमाओं पर ही नहीं बल्कि देश के भीतर भी नागरिकों की रक्षा करना होता है छविराम ने इस बात को सच कर दिखाया जान जोखिम में डालकर दौड़ पड़े फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही लांस नायक छविराम ग्राउंड जीरो पर पहुंच गए।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इनके जज्बात और साहस को देख वहां के लोगों ने बहुत ही सराहना की लांस नायक छविराम 60 पैरा आगरा में पोस्टेड है और वह इस समय अपनी सेवा आर्मी मुख्यालय लखनऊ में दे रहे हैं इनके साहस और हिम्मत के चर्चे कई बार सुने जा चुके हैं 15 मार्च 2017 में कटिहार कोल्ड स्टोर शिवराजपुर कानपुर नगर में अमोनिया गैस का विस्फोट हुआ था जिसमें कई लोग फंस गए थे उस गैस रेस्क्यू में लांस नायक छविराम ने 5 लोगों को जिंदा बाहर निकाला था इसके बाद असम में सेवा देते समय 2019 में ब्रह्मपुत्र नदी से एक व्यक्ति को जिंदा बचाया था और 12 अप्रैल 2022 में तेजपुर असम में चलती ऑटो में आग लग गई थी जिससे चार लोगों को जीवित बाहर निकाला था ऐसे जांबाज और साहसी सैनिक को पूरा देश सलाम कर रहा है यही हमारे देश के सच्चे रियल हीरो हैं जो समय आने पर देश के नागरिकों की रक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *