कृष्ण कुमार ओझा को पीसीयू में संचालक मनोनीत होने पर किया गया सम्मानित

लखनऊ। कृष्ण कुमार ओझा को उत्तर प्रदेश सरकार ने कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध समिति में संचालक मनोनीत किया है। ज्ञातव्य है कि कृष्ण कुमार ओझा सहकार भारती के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और सहकार भारती केन्द्रीय आईटी सेल  के सह प्रमुख है। सहकारिता क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यूपी कोऑपरेटिव यूनियन में संचालक के रूप में नामित किया है। इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय में श्री ओझा का शनिवार दिनांक 25.7.2026 को भव्य स्वागत  किया गया। read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ उक्त अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह ने श्री ओझा के  स्वागत सम्मान के अवसर पर कहा सहकार भारतीके कार्यकर्ता सहकारिता क्षेत्र में शुद्धि, वृद्धि और समृद्धि के दिशा में निरंतर कार्य करते हैं। श्री ओझा को पी0सी0यू0 में निदेशक नामित करने के लिए प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्रीमान जेपीएस राठौर जी का प्रदेश सहकार भारती की तरफ से कोटिशः धन्यवाद। इस अवसर पर  कृष्ण कुमार ओझा ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व का सम्यक निर्वहन करूंगा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्रीमान जेपीएस राठौर जी का हार्दिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं। उक्त अवसर पर  सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी पाठक, प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद , प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ,प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला ,संतोष पाल सिंह, संजय सिंह चैहान ,सुरेंद्र सिंह चैहान, विभाग प्रमुख लखनऊ रामकुमार दीक्षित, पीयूष कुमार मिश्रा, विशाल कपूर, संजय श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, सतीश दीक्षित तथा प्रेमचंद लोधी आदि उपस्थित रहे सभी ने कृष्ण कुमार ओझा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *