पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कासिमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक समेत 16 जिंदा गोवंश बरामद, एक गौ-तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 310 के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 16 जिंदा गोवंश बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/saharanpur-lucknow-passenger-train-expected-to-resume-operations/
पुलिस के अनुसार दिनांक 04 मई 2026 की रात थाना प्रभारी कासिमाबाद अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर वाहन संख्या UP50AT1255 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 16 जिंदा बैल बरामद हुए। मौके से आशिफ पुत्र इकबाल निवासी ग्राम घेर हसन खां थाना कोलवाली गंज जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना कासिमाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 164/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक ट्रक, एक सैमसंग मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में गो-तस्करी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *