आई.टी.एस. फिजियोथैरेपी कॉलेज में विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर 5, मई, 2026 को विभिन्न जन जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर का मुख्य उद्देश्य आमजन विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को अस्थमा रोग के प्रति जागरूक करना तथा इसके रोकथाम एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान करना था।यह कार्यक्रम आई.टी.एस. दी एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था।read more:https://khabarentertainment.in/power-supply-disrupted-due-to-storm-restored-after-16-hours/
कार्यक्रम के अंतर्गत फिजियोथैरेपी के छात्रों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आम जनता को अस्थमा के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय एवं प्रभावी प्रबंधन के बारे में सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी। इस दौरान फिजियोथैरेपी की भूमिका को भी विस्तार से समझाया गया तथा प्रतिभागियों को विभिन्न श्वसन व्यायाम सिखाए गए, जिससे वह अपने श्वसन स्वास्थ्य को बेहतर बना सके।इसके अतिरिक्त फिजियोथैरेपी के छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने अस्थमा से संबंधित ज्ञान, रचनात्मक एवं जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी सफल एवं प्रभावी बनाया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आई.टी.एस. दी एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।