प्रेस क्लब रजि में समारोहपूर्वक हुआ पत्रकारों का सम्मान,

ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में रविवार को प्रेस क्लब द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों का फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर  सम्मान किया गया। समारोह के शुभारंभ पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले ने कहा कि पत्रकारिता एक संघर्ष और जिम्मेदारी से भरा काम है। readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/आज के दौर में निष्पक्षता और निडरता के साथ जन सरोकार की खबरें जनता तक पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण है लेकिन हमारे पत्रकार साथी तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। पत्रकारों का यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि उनकी मेहनत और निष्पक्षता का सम्मान है। कार्यक्रम का  सफल संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री अमित सोनी ने किया। इस अवसर पर संरक्षक संतोष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन (कल्लू), कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, पवन संज्ञा पूर्व महामंत्री मोहम्मद नसीम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। उपस्थित सभी वरिष्ठों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकारों के हितों की रक्षा पर बल दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *