गाजियाबाद। गौतम घोष जिला सेवायोजन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 05.09.2026 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,, दिल्ली-मेरठ रोड, मुरादनगर, गाजियाबाद के परिसर में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 100 से अधिक रिक्त पदों हेतु साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रकियां को पूर्ण किया जाएगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जायेगी। प्रतिभागी अभ्यर्थियों हेतु आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष एवं वेतनमान 12000 से 35000 रू० प्रतिमाह है। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पंजीकरण की प्रक्रियाः- इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर जॉब सीकर के रूप में स्वंय को पंजीकृत करेगें। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी को उसकी लॉग इन आई डी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा तत्पश्चात अभ्यर्थी प्राप्त आई डी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर व्यक्तिगत विवरण एवं शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित फॉर्म भरेगें । अंतिम पृष्ठ को भरने के पश्चात जब अभ्यर्थी सबमिट करेंगें तो उन्हें पंजीकरण संख्या प्राप्त होगा। यह पंजीकरण संख्या तीन वर्ष तक मान्य होगा।रोजगार मेलें में आवेदन की प्रक्रिया :- रोजगार हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त दिनांक 05.09.2026 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली-मेरठ रोड, मुरादनगर, गाजियाबाद में अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति एवं बायो डाटा के साथ प्रतिभाग कर सकते है।