किसानों के सम्मान और सामाजिक सुधार पर होगा जाट समाज का प्रांतीय अधिवेशन: चै. नीरपाल सिंह

सहारनपुर। अखिल भारतीय जाट महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सुधार और आगामी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ौत (रनछाड़) निवासी किसान नेता चैधरी रविंद्र सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चैधरी चरण सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि किसान देश की शान हैं और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी अगस्त माह में सहारनपुर में जाट समाज का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से जाट प्रतिनिधि, खाप चैधरी और समाज के प्रमुख लोग भाग लेंगे।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/ महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दीपक तोमर ने कहा कि प्रस्तावित अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, नशाखोरी, कन्या भ्रण हत्या और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करना होगा। इसके साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। प्रशांत चैधरी ने कहा कि संगठन का प्रयास गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का रहेगा, ताकि युवा पीढ़ी बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चैधरी अरविंद मलिक, निकेत मलिक, ब्रह्मपाल पूनिया, युवराज सिंह, सुमित कुमार, राहुल तोमर, मनी तोमर सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *