किसान सहकारी समिति की खिड़की के सरिये उखाड़ कर इनवर्टर बैटरा चोरी, घटना दर्ज

नागल। सोमवार रात गांव कोटा स्थित किसान सहकारी समिति की खिड़की के सरिये उखाड़ कर चोरों ने अंदर कमरे में रखा इनवर्टर बैटरी चोरी कर लिया सहकारी समिति के चैकीदार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी चैकीदार मांगेराम ने पुलिस को बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक ना होने  के कारण सोमवार शाम समिति का ताला बंद करके घर चला गया थाread more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब वह समिति पर आया तो देखा कि चोरों ने एक कमरे की खिड़की के सरिये उखाड़ कर अंदर कमरे में रखा करीब 20 हजार रुपए की कीमत का इनवर्टर बैटरा चोरी कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *