गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सोमवार को बिरनो टोल प्लाजा पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, प्रभारी यातायात तथा थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल आठ टीमों का गठन कर वाहनों की सघन जांच की गई।read more:https://pahaltoday.com/the-first-meeting-of-the-admission-committee-was-held-at-kashi-naresh-university-under-the-chairmanship-of-vice-chancellor-prof-uma-srivastava/अभियान के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) संबंधी नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी गई। चेकिंग के दौरान कुल 399 वाहनों का चालान किया गया। वहीं एक वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न लगाने के कारण कार्रवाई की गई, जबकि 16 वाहनों का चालान नंबर प्लेट संबंधी अनियमितताओं के कारण किया गया। अभियान के दौरान कुल 6 लाख 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।