ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ के तहत सोनभद्र में रातभर चला सघन चेकिंग अभियान

सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार रात्रि में ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ के अंतर्गत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा स्वयं सड़कों पर उतरकर अभियान का निरीक्षण करते नजर आए।read more:https://pahaltoday.com/woodward-public-school-convocation-a-strong-step-toward-rebuilding-the-future/
अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे। पूरी रात संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखते हुए ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई। जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस की टीम ने भी सख्ती दिखाई। सिविल लाइन मार्ग पर चेकिंग के दौरान काले रंग की एक थार वाहन से काली फिल्म उतरवाई गई और संबंधित के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में यातायात पुलिस के टीएसआई केके शुक्ला, भरत राय एवं अभय त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *