भाजपा कार्यालय पर जिला कार्य समिति व योजना बैठक संपन्न

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक रविवार को सम्पन्न हुयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी संजय पटेल व जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार ने किया। बैठक में मुख्यरुप से राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चैबे, अनिल कुमार मौर्या, रुबी प्रसाद, अजीत रावत, अजीत चैबे, रामलखन सिंह मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी संजय पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी की सतत प्रक्रिया है, उन्होंने 2027 में विचारधारा की विजय के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ भागीदारी का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लेने और शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक मे जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। इस प्रशिक्षण के निमित्त पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग होना है। यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा। सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में रहना है।read more:https://pahaltoday.com/anger-over-attack-on-transgender-community-warning-of-agitation-if-no-action-is-taken/
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलों में संपन्न हो चुके हैं। मंडल के बाद अब जिले का भी जिला प्रशिक्षण वर्ग होगा। जिला प्रशिक्षण वर्ग 17 व 18 मई को अविनाश होटल-चुर्क मोड़ के पास होना सुनिश्चित हुआ है। इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शंम्भू नारायण सिंह, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, महेश्वर चन्द्रवंशी, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्या, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मनोज सिंह बबलू, सुषमा गोंड़, रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, मनोज सिंह, आकाश जायसवाल, पुष्पा सिंह, अमित गोयल, विनय श्रीवास्तव, रामलाल चेरो, रामबली मौर्या, दिलिप चैबे, रंजन पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *