पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सेवा शुरू कराने की दिशा में पहल तेज

सोनभद्र। शहर स्थित पुराने चिकित्सालय में चैबीस घंटे चिकित्सा व्यवस्था संचालित कराने की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयासरत सोनभद्र विकास मंच को बड़ी सफलता मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा लिखित पत्र जारी किया गया है।
सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पत्र के अनुसार पुराने चिकित्सालय परिसर के कक्षों का नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा सीएसआर मद से रिनोवेशन कराया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/instructions-to-strengthen-communication-system-in-network-less-areas-before-elections/ इसके बाद यहां 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था संचालित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा विगत कई वर्षों से शहरवासियों की सुविधा के लिए पुराने चिकित्सालय में चैबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब विभागीय पहल से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। इस मौके पर इंजीनियर शिव प्रसाद यादव, रामभवन पटेल, रमेश प्रसाद मौर्य, शिव पूजन दुबे, परमेश्वर, जगदीश प्रसाद तोमर, प्रांजल श्रीवास्तव, अनुपम दुबे, शाद अंसारी, प्रवीण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *