कालीन नगरी भदोही में या हुसैन-या हुसैन’ की सदाओं के साथ कर्बला पहुंचा ताजिया 

भदोही। मोहर्रम की 10वीं तारीख यानी शुक्रवार को यौम-ए-आशुरा पर नगर में ताजिया का ऐतिहासिक जुलूस पूरे अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जिसमें हजारों-हजार की संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। जहां नगर के विभिन्न मोहल्लों से लगभग 100 की संख्या में छोटे-बड़े ताजिया निकालकर गोला मंडी स्थित कर्बला पहुंचे। वहां बारी-बारी से सभी ताजिया ठंडे किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी की गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी चक्रमण कर जुलूस पर नजर रखे हुए थे। इस दौरान बाद-ए-नमाज जुमा (दोपहर 2:00 बजे के बाद) नगर के विभिन्न मोहल्लों में इमाम चौक पर बैठाए गए ताजिया को अकीदतमंद जुलूस की शक्ल में तकिया कल्लन शाह लेकर पहुंचने लगे थे। सबसे पहले कसाई टोला से बड़ी ताजिया वहां पर पहुंची। उसके बाद जमुंद मोहल्ला के ताजियादार अख्तर खां की कयादत में युवा ताजिया लेकर तकिया कल्लन शाह पहुंचे। उसके बाद फिर ताजिया जुलूस के आने का सिलसिला जारी रहा। तीन बजे तक काफी संख्या में जुलूस की शक्ल में तकिया कल्लन शाह पहुंचकर नंबर लगाते रहे। सायं के समय सभी ताजिया जब तकिया कल्लन शाह पहुंच गई तो वहां से जुलूस को कर्बला के लिए रवाना किया गया। आगे-आगे युवा अलम लेकर चल रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/ जो उसे कभी अपनी हथेली तो कभी अंगुली या फिर दांत पर रखकर उठाते हुए करतब दिखा रहे थे। वहीं पीछे-पीछे ताजिया का जुलूस चल रहा था। जिसमें शामिल अकीदतमंद “या हुसैन-या हुसैन’, हुसैन जिंदाबाद-हुसैन जिंदाबाद की सदाए बुलंद करते हुए चल रहे थे। इतनी ताजिया और भारी भीड़ के कारण नगर के अजीमुल्ला चौराहे से लेकर चौरी रोड स्थित पायल टाकिज के पास तक सिर्फ व सिर्फ इंसानी समुंदर दिखाई दे रहा था। ताजिया का जुलूस तकिया कल्लन शाह से कूच कर अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ नगर के गोला मंडी स्थित कर्बला पहुंचा तो वहां पर सभी ताजिया को बारी-बारी से ठंडा किया गया। बताते चले कि भदोही के इतिहास में यह पहला मौका रहा जो समय से पहले मोहल्ला गोरियाना स्थित पूर्व चेयरमैन आरिफ सिद्दीकी के मैदान में ताजिया जुलूस पहुंचा। ताजिया जुलूस पहुंचकर रोजेदारों ने रोजा खोला उसके बाद ताजिया जुलूस कर्बला की जानिब कूच कर गया। इसके लिए भदोही कोतवाल शैलेश कुमार राय व कस्बा चौकी इंचार्ज भरत भूषण सिंह की लोगो ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, चेयरमैन पति डॉ.मो.अतहर अंसारी, पूर्व चेयरमैन मो.आरिफ सिद्दीकी, हसीब खां, आजम बेग, सैयद नियाज अहमद बाबू, अख्तर खां, दानिश सिद्दीकी, जमील अंसारी नेता, जावेद खां, हाफिज अशफाक रब्बानी, नदीम सिद्दीकी, गुलाम हुसैन संजरी, अलाउ खान, अलीशेर खां, सलाउद्दीन अंसारी, मल्लू, अब्दुल रशीद हाशमी, शमशेर खां शानू, इजहार अहमद, जावेद अंसारी, सुनील राईन, बेचन खलीफा, सुफियान अंसारी, अनस अंसारी, सेराज अंसारी, इसरार अंसारी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *