स्वास्थ  सेवाओं को सुदृढ़ हा बनाने की दिशा में रोटरी क्लब गाजियाबाद ने जीएस मेडिकल कॉलेज को भेंट किया

सामाजिक सेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में रोटरी क्लब गाजियाबाद ने जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पिलखुवा को एक अत्याधुनिक मॉर्च्युरी कैबिनेट भेंट किया। यह जनोपयोगी सहयोग रोटेरियन श्री राजकुमार गर्ग एवं श्रीमती साधना गर्ग के सौजन्य से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ रुपाली शर्मा रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता उपस्थित रहे। डॉ रुपाली शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा प्रदान किया गया यह मॉर्च्युरी कैबिनेट अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इससे दिवंगत मरीजों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित एवं सम्मानजनक ढंग से संरक्षित करने की सुविधा मिलेगी तथा उनके परिजनों को बेहतर सेवा उपलब्ध होगी। read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….  उन्होंने रोटरी क्लब गाजियाबाद एवं दानदाताओं श्री राजकुमार गर्ग और श्रीमती साधना गर्ग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच इस प्रकार का सहयोग जनहित में अत्यंत प्रेरणादायी है।रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाजहित में ऐसे कार्य करना है जो स्वास्थ्य शिक्षा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में स्थायी योगदान दें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता है और रोटरी क्लब भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब एवं जीएस मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया।इस अवसर पर जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उप.निदेशक मनोज शिशोदिया एस एन सिंह अरुण डॉ ललिता अरूण अग्रवाल उत्कर्ष अग्रवाल मनोज गर्ग राजकुमार गर्ग पवन रस्तौगी नवीन गर्ग विवेक चैधरी प्रषान्त मित्तल सहित अस्पताल के चिकित्सकए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *