जमानिया में अवैध असलहा बनाने का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गाजीपुर/जमानिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार को अवैध असलहा बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। संयुक्त टीम ने सिंचाई विभाग के परित्यक्त कमरे में छापा मारकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से नौ चालू .315 बोर के देशी तमंचे, तीन अर्द्धनिर्मित .315 बोर तमंचे, एक अर्द्धनिर्मित .12 बोर तमंचा और .32 बोर का अर्द्धनिर्मित रिवाल्वर समेत बड़ी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जमानिया योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, थाना जमानिया की द्वितीय मोबाइल टीम और स्वाट टीम बी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की संयुक्त टीम पांडेयपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने पुलिया के पास स्थित सिंचाई विभाग के परित्यक्त कमरे में छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पन्ना लाल बिंद निवासी सोईलापुर भूतहिया ताड़, थाना कोतवाली गाजीपुर, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय निवासी ताजपुर मांझा, थाना जमानिया और सोनू बिंद निवासी सकरा, थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि बरामदगी में नौ चालू .315 बोर के तमंचे, तीन अर्द्धनिर्मित .315 बोर तमंचे, एक अर्द्धनिर्मित .12 बोर तमंचा, एक अर्द्धनिर्मित .32 बोर रिवाल्वर, पांच जिंदा .315 बोर कारतूस और एक खोखा कारतूस शामिल है। इसके अलावा पिस्टल व तमंचे की अर्द्धनिर्मित बॉडी, नाल, ट्रिगर गार्ड, हैमर सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण बरामद हुए हैं।पुलिस के मुताबिक पन्ना लाल बिंद के खिलाफ हत्या, डकैती, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। मनोज कुमार राय के खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। वहीं सोनू बिंद के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और पाक्सो एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।इस संबंध में थाना जमानिया में मुकदमा संख्या 320/2026 के तहत धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मनोज मिश्र, उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी समेत थाना जमानिया और स्वाट टीम बी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *