अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात : 8 रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली, 4 बच्चे भी शामिल

वॉशिंगटन  : अमेरिका के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही आठ रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे।परिवार की ओर से अधिकृत प्रवक्ता जेनिफर मर्सर ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि घटना रविवार शाम एक घर में डिनर के दौरान हुई।न्होंने बताया कि मृतकों में 90 वर्ष से अधिक उम्र की परदादी से लेकर महज सात साल की बच्ची तक शामिल थी। मर्सर ने अंतिम संस्कार और अन्य खर्चों में मदद के लिए ऑनलाइन फंडरेजर भी शुरू किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार शाम परिवार के कई सदस्यों को घर पर बुलाया गया था।इसी दौरान घर के पिछले हिस्से से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ ही समय बाद घर आग की लपटों से घिर गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/पुलिस ने कई लोगों की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में वह व्यक्ति भी शामिल है, जिसने कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।र से कुछ दूरी पर रहने वाले पड़ोसी डेविड हिलर ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे उन्होंने ऐसी आवाज सुनी, जैसे कहीं आतिशबाजी हो रही हो। शुरुआत में उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।इसी दौरान एक अन्य पड़ोसी ने हिलर को फोन कर गली में गोलीबारी की जानकारी दी।इसके बाद जब हिलर घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि पुलिसकर्मी टैक्टिकल गियर पहने हुए थे और वाहनों की आड़ लेकर मोर्चा संभाले हुए थे। कुछ पुलिसकर्मियों के हाथों में लंबी बंदूकें थीं।हिलर ने बताया कि इस दौरान घटनास्थल वाले घर से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे थे।पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *