सहारनपुर, । अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर देश को एक बड़ी सौगात देते हुए नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन किया। यह परियोजना उत्तर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद रोड शो किया और कुछ समय के लिए मार्ग पर भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने दूरबीन के माध्यम से आसपास के जंगलों का नजारा लिया, जो कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा। इसके बाद उन्होंने माँ डाट काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।इसके पश्चात प्रधानमंत्री देहरादून पहुंचे, जहां से उन्होंने सहारनपुर में मौजूद जनसमूह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।