हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा हिंदी दिवस, जुटेंगे कई दिग्गज

गाजीपुर जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के हिंदी विभाग द्वारा आगामी 14 सितम्बर 2026 को महाविद्यालय संगोष्ठी कक्ष में हिंदी दिवस को ‘राजभाषा दिवस’ के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह में हिंदी विभाग के स्नातक, परास्नातक के छात्र-छात्राओं सहित पीएचडी कोर्स वर्क कर रहे शोधार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गौरव एवं शिक्षक श्री सम्मान से विभूषित महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरूइन निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री राजेंद्र सिंह एवं महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार चौधरी होंगे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ मुख्य समारोह का विषय प्रवर्तन कृत आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग डॉ. मदन गोपाल सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री निवास सिंह द्वारा की जाएगी। महाविद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। हिंदी विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने बताया कि इस भव्य आयोजन में विभाग के सभी वरिष्ठ आचार्यगण डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. लाल चंद पाल, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. अभिषेक तिवारी और डॉ. अमित कुमार सहित सभी विभागीय शोधार्थी सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *