बिशुनपुर में लॉन्च हुई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 बाइक

बाराबंकी। जिले में विकास और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देते हुए रविवार को देवा स्थित बिशुनपुर ऑटो सेल्स एण्ड सर्विसेस में हीरो मोटोकॉर्प की नई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 बाइक का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस आयोजन में कस्बे के गणमान्य नागरिक, व्यवसायी और सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय संचालक मनोज शुक्ला ने मुख्य अतिथि आलोक मणि त्रिपाठी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने बुके भेंटकर अभिनंदन किया। शोरूम के संचालक मनोज शुक्ला ने कहा कि बिशुनपुर ऑटो सेल्स एण्ड सर्विसेस के माध्यम से देवा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब आधुनिक दोपहिया वाहनों के साथ-साथ उत्कृष्ट सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने नई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 बाइक के आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक फीचर्स एवं बेहतरीन माइलेज की जानकारी दी। यह बाइक ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउन जैसे 5 आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/ यह नया मॉडल आधुनिक तकनीक, बोल्ड डिजाइन और शानदार माइलेज का एक बेहतरीन मिश्रण है। शोरूम प्रबंधक अरूणेश शुक्ला ने सभी आगंतुकों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उद्घाटन अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि हीरो ने हमेशा गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता दी है। अब बिशुनपुर के लोग भी इन उत्पादों और सेवाओं का लाभ सीधे तौर पर उठा पाएंगे। इस अवसर पर मनोज शुक्ला, अरूणेश शुक्ला, अनूप शुक्ला, शिवम शुक्ला, नीलकमल सहित देवा कस्बा और आसपास के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *