ड्रिंक एंड ड्राइविंग अभियान में भारी वाहनों पर कार्रवाई, दर्जनों हुए चालान

नगीना । यातायात निदेशालय लखनऊ द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइविंग के विरुद्ध चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत  पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।  यातायात निदेशालय लखनऊ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर स्थानीय पुलिस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात प्रभारी रवि नैन, टीएसआई प्रदीप कुमार व टीएसआई विनय शर्मा की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरैनी टोल प्लाजा पर शनिवार वी रविवार की रात्रि दो दिवसीय अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भारी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में ड्रिंक एंड ड्राइविंग के मामलों में दर्जनों वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिनाread more:https://pahaltoday.com/the-b-v-sena-held-a-two-hour-silent-protest-against-the-deteriorating-power-supply/संचालित हो रहे भारी वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *