नगीना । नगर व क्षेत्र में झोलाछाप एवं अपंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. सिंह के नेतृत्व में नगीना थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में औचक निरीक्षण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/झोलाछाप एवं अपंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही कई कथित झोलाछाप चिकित्सक अपने क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए। जांच में आवश्यक अभिलेख एवं वैध पंजीकरण प्रस्तुत न कर पाने पर स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत चिकित्सक मोहसिन मसीद, दानिश तथा आशीष के क्लीनिक सीज़ कर दिए। डॉ. के.पी. सिंह ने बताया कि बिना वैध पंजीकरण के चिकित्सा व्यवसाय करना कानूनन अपराध है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उपचार केवल पंजीकृत एवं अधिकृत चिकित्सकों से ही कराएं और किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध क्लीनिक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।