तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

 बहादुरगढ़ कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बहादुरगढ़ में माहुर फार्म हाउस से शुरू हुई यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई माहुर  फार्म हाउस पर ही पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान कस्बे का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।तरुण चौहान मंडल अध्यक्ष बहादुरगढ़ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। मुख्य मार्गों से गुजरने पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।जिला अध्यक्ष कविता माधरे, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, शिवम चौहान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी भाजयुमो, नरेश प्रजापति पूर्व जिला मंत्री, संदीप सिंह मंडल मंत्री, अंकित,  दीपांशु, डॉ. रामपाल सिंह चौहान, नलिन शर्मा, बॉबी अग्रवाल, विनोद पॉवर, पूर्व विधायक कमल मलिक, तरुण चौहान, मंडल अध्यक्ष बहादुरगढ़ और हरवीर लोधी जिला महामंत्री, विकास तोमर, शिवम चौहान, भाजपा नेता, विनोद तोमर, आदि मौजूद रहे।
..……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *