वाराणसी। रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र चोलापुर के सभागार में मिड डे मील योजना के अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम के प्रतिनिधि ने रसोइयों को चेक, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा यूनिफॉर्म वितरित कर सम्मानित किया।उत्तर प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड के माध्यम से प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। सम्मान समारोह में इसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ रसोइयों को पहुंचाया गया। इसके साथ ही रसोइयों का मासिक मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया है। योजना के शुभारंभ के साथ ही रसोइयों को चेक भी वितरित किए गए। अब उन्हें प्रतिवर्ष एक हजार रुपये यूनिफॉर्म आदि के लिए दिए जाएंगे, जिसकी राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा रही है। कार्यक्रम में कुछ रसोइयों को यूनिफॉर्म भी प्रदान की गई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर श्री नागेंद्र सरोज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रसोइयों को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रसोइयों को शिक्षा परिवार की अदृश्य नायक और नायिका बताया।और उनके योगदान की भूरि भूरि प्रसंशा की तथा उनसे अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, परिश्रम और जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य की जिम्मेदारी रसोइयों के कंधों पर है। अतः भोजन निर्माण व वितरण में पूर्ण स्वच्छता तथा सावधानी अनिवार्य है।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद सिंह तथा महामंत्री श्री रमेश यादव ने भी रसोइयों को प्रेरित करते हुए मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री भारतीश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने किया। इस अवसर पर बसंत यादव, बनारसी यादव, बंधू चौबे, हरिश्चंद्र मिश्रा, रसोईया संघ के जिला अध्यक्ष सहित चोलापुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में रसोइया एवं शिक्षक उपस्थित रहे।