आई.टी.एस, मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद में *भारतीय भविष्यवाद (Indian Futurism) विषय पर आधारित Fashion Fusion @ I.T.S. 2026” का भव्य आयोजन – फैशन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम

आई.टी.एस., मोहन नगर, गाजियाबाद में भारतीय भविष्यवाद (Indian Futurism) विषय पर आधारित Fashion Fusion @ I.T.S. २०२६ का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य प्राचीन भारतीय संस्कृति, दर्शन, अध्यात्म और क्षेत्रीय वास्तुकला को आधुनिक तकनीक, विज्ञान और भविष्य की कल्पना के साथ जोड़ना था। इस अवसर पर आई0टी0एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने फैशन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को एक मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थियों तथा 100 से अधिक फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ अत्यंत गरिमामय एवं मंगलमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का डॉ. अजय कुमार, निदेशक – आई.टी.एस. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट; डॉ. नैन्सी शर्मा, प्राचार्या – आई.टी.एस. यूजी कैंपस तथा डॉ. सुनील कुमार पांडेय, निदेशक – आई.टी.एस., मोहन नगर, गाजियाबाद द्वारा औपचारिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में फैशन, मनोरंजन, मॉडलिंग, ब्यूटी पेजेंट, सोशल मीडिया, प्रोफेशनल सर्विसेज एवं उद्यमिता जगत से कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें उत्तराखंडी फिल्म अभिनेता श्री देवा धामी, Mrs Universe Central Asia 2015 सुश्री माया सिंह, Miss Universe Finalist 2026 सुश्री आकर्शी चौरसिया, Miss Universe Oceania 2025 सुश्री अर्चना निरंजन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुश्री मनीषा, Miss Universe एवं Miss Delhi Winner सुश्री सोनिया जी, एडवोकेट एवं सिंगर श्री आलोक कुमार, Personality & Lifeskills Coach Trainer सुश्री अंकिता सिंह, Keshav Events के संस्थापक श्री लोकेश वर्मा तथा Shubhstar Group के संस्थापक श्री शुभम कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा सुश्री अंकिता सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का प्रभावी मंच प्रदान करना था।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसके माध्यम से विद्यार्थियों में स्टेज कॉन्फिडेंस, प्रेजेंटेशन स्किल्स, ग्रूमिंग, कम्युनिकेशन, सेल्फ-एक्सप्रेशन तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।आई.टी.एस. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास में आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय अभिनेत्री, गायिका एवं नर्सिंग ऑफिसर सुश्री शिखा मल्होत्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने बहुआयामी व्यावसायिक सफर के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को पहचानने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।*कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Fashion Walk रहा, जिसमें आईoटीoएस मोहन नगर परिसर के 62 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास, स्टाइल, ग्रूमिंग, रचनात्मकता, व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली स्टेज प्रेजेंस का शानदार प्रदर्शन किया। फैशन एवं मनोरंजन जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने Fashion Walk को विशेष आकर्षण एवं पेशेवर अनुभव प्रदान किया।Fashion Walk के छह समूहों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को “Runway Royalty” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें कनिका त्यागी (BCA द्वितीय वर्ष), सलोनी (PGDM प्रथम वर्ष), प्रियंका (BBA द्वितीय वर्ष), दक्ष (MBA द्वितीय वर्ष), शाइना (BBA प्रथम वर्ष) तथा संस्कृति (BCA द्वितीय वर्ष) शामिल रहे।कार्यक्रम में प्रतिष्ठित Mr. Fashion फ्यूज़न का खिताब आर्यवीर, BBA प्रथम वर्ष तथा *Ms. Fashion Fusion” का खिताब मीनाक्षी, PGDM द्वितीय वर्ष को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली स्टेज प्रेजेंस के लिए प्रदान किया गया। विजेताओं को उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।Fashion Fusion @ I.T.S. 2026 विद्यार्थियों के लिए केवल एक Fashion Show न होकर उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन, ग्रूमिंग, स्टेज प्रेजेंस एवं व्यक्तित्व विकास को प्रदर्शित एवं विकसित करने का प्रभावी मंच साबित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों की सफल हस्तियों के साथ संवाद ने विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर भी दिया कि व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में आत्मविश्वास, दृढ़ता, प्रभावी प्रस्तुति और अपनी विशिष्ट पहचान का विशेष महत्व है।कार्यक्रम ने परिसर में उत्साह, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का वातावरण निर्मित किया तथा विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया। इस सफल आयोजन के माध्यम से आई.टी.एस., गाजियाबाद ने विद्यार्थियों के समग्र विकास, अनुभवात्मक अधिगम, रचनात्मक अभिव्यक्ति और व्यक्तित्व निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

मीडिया प्रकोष्ठ
आई० टी० एस , मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *