जनपद लखीमपुर खीरी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना की ओर से मनेराम मैरिज हॉल, रामापुर, लखीमपुर खीरी में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर के मुख्य अतिथि माननीय उत्कर्ष वर्मा मधुर सांसद जी रहे। शिविर में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, तथा चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श व जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जिससे रामापुर कस्बे व क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह देखने को मिला वहीं क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री जन औषधालय के समस्त डॉक्टर व स्टाफ का धन्यवाद करते हुए इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाया