गाजीपुर के प्रो. डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत ने विज्ञान भवन में दिया विशेष व्याख्यान, प्रदेश का बढ़ाया मान

गाजीपुर। राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत ने अपने विशिष्ट ज्ञान, दूरदर्शी सोच और शोध कार्यों के माध्यम से होम्योपैथी के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके योगदान से निःसंदेह होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास को गति मिलेगी।
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘विश्व होमियोपैथी दिवस’ के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रो. राजपूत को विशेष व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया। उनके व्याख्यान की देशभर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों, अनुसंधानकर्ताओं एवं होम्योपैथी से जुड़े विशेषज्ञों ने सराहना की और उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय होमियोपैथी संस्थान एवं राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रदेश से एकमात्र चिकित्सक के रूप में प्रो. डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत की उपस्थिति न केवल जनपद गाजीपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय रही।उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *