गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने धर्मकांटे की मशीन में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर सरिया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा और थाना कविनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 41.78 टन सरिया और वारदात में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी कंप्यूटरीकृत धर्मकांटे में गुपचुप तरीके से इलेक्ट्रॉनिक चिप फिट करते थे। सरिया से लदा ट्रक जब वजन कराने के लिए धर्मकांटे पर पहुंचता था, तो आरोपी रिमोट के जरिए मशीन में दर्ज होने वाला वजन कम कर देते थे।वास्तविक वजन और धर्मकांटे पर दर्ज वजन के बीच जो अंतर होता था, उतने सरिए की हेराफेरी कर दी जाती थी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुलिस का कहना है कि इस तरीके से गिरोह एक ट्रिप में कई क्विंटल सरिया चोरी कर लेता था।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक और कितने धर्मकांटों में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।पुलिस धर्मकांटा संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस को गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सरिया चोरी की पूर्व की घटनाओं के संबंध में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि क्या गाजियाबाद पुलिस गिरहो के सरगना तक पहुंचती है।