खाद्य पदार्थों में मिल रही मिलावट की शिकायतों के संबंध में खाद्य विभाग ने डाले नकली पनीर बनाने वालों के यहां छापे

गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील क्षेत्र में तयोहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में लगातार मिल रही मिलावट की शिकायतों के मददेनजर गांव कलछीना में मिलावटी खोया बनाने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गयी।तयोहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में लगातार मिल रही मिलावट की शिकायतों के मददेनजर गांव कलछीना में मिलावटी खोया बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई् डा,रोशन जैकब आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासनउ0 प्र0के निर्देशन में गठित की गयी टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में तीन जिलो के डीओ सहित कई थानो का फोर्स और पीएसी भी लगाई गयी थी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/छापा मार कार्रवाई के दौरान कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई और करीब पांच नमूने लिए गए। जिला खाद्य अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि उनके पास मिलावट खोरों के खिलाफ समस्त जानकारी पहले से ही उपलब्ध थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान टीम ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया था खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि यहां गांव के लोग नकली मावा बनाकर दिल्ली की मंडियो में बेच देते हैं। खाद विभाग टीम द्वारा भरे गए सैंपलों को खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया।जांच रिपोर्ट आने के पश्चात ही अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *